Thursday, 15 December 2016
क्या आपने भी गूगल पर ये सर्च किया था ?
क्या आपने भी गूगल पर ये सर्च किया था ?
क्या आप जानते हैं वर्ष 2016 में भारत में गूगल पर सबसे अधिक क्या और किसे सर्च किया गया। आप लगाइए अनुमान और फिर पढ़िए नीचे कि कौन से ट्रेंड रहे हैं टॉप सर्च में।इस बार सर्च की गई हस्तियों के टॉप टेन में पीवी सिंधू के अलावा छह और महिलाएं हैं। हां गूगल ने जो लिस्ट जारी की है उसके हिसाब से खेल और मनोरंजन से जुड़ी सर्च टॉप पर हैं। चलिए अब जान लीजिए कौन सा ट्रेंड सर्च किया गया है।
(फोटो बीबीसी से साभार)
भारत में लोगों की सबसे अधिक दिलचस्पी रही रियो ओलंपिक में और ये सबसे अधिक बार सर्च हुआ है। दूसरे नंबर पर पोकेमॉन गो और तीसरे पर यूरो 2016। हस्तियों पर नज़र डालें तो सबसे अधिक बार सर्च किया गया है डोनल्ड ट्रंप को और दूसरे नंबर पर हैं पीवी सिंधू।
(फोटो बीबीसी से साभार)
टॉप टेन में सिंधू के बाद है सोनम गुप्ता, दीपा कर्माकर, पूजा हेगड़े, दिशा पटनी।यानी महिलाओं ने बाज़ी मार ली है। फिल्मों की बात करें तो टॉप सर्च है सुल्तान। बाकी की लिस्ट यहां है।

इन 5 तरीकों से बढ़ाइए अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ...

स्मार्टफोन्स में लगातार कई फीचर जुड़ रहे हैं, मगर बैटरी को लेकर यूजर्स की शिकायत बनी हुई है। बैटरी कितने भी mAh की क्यों न हो, हेवी यूज के बाद वह मुश्किल से पूरा दिन निकाल पाती है। इन tips को आजमाकर आप बैटरी बढ़ा सकते हैं...
1. स्क्रीन पर ऑटो ब्राइटनेस इस्तेमाल करें
स्मार्टफोन की स्क्रीन अन्य किसी भी हिस्से के मुकाबले सबसे ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि यह कम एनर्जी यूज करे, इसके लिए ब्राइटनेस कम कर दीजिए। एक घंटे तक टेस्ट के दौरान देखा गया कि आईफोन 6S ने मैक्सिमम ब्राइटनेस के मुकाबले मिनिमम ब्राइटनेस में 54 फीसदी कम बैटरी खत्म की।
कई बार ज्यादा लाइट या फिर धूप वगैरह में कम ब्राइटनेस रखने से स्क्रीन में कुछ दिखता ही नहीं। इसलिए ऑटो-ब्राइटनेस मोड ऑन रखना चाहिए, जो आसपास की लाइट के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस तय करता है।
2. पावर ज्यादा इस्तेमाल करने वाले ऐड ब्लॉक करें
जब आप स्मार्टफोन पर वेब ब्राउज़िंग करते हैं, तब साइट्स पर मौजूद ऐड डाउनलोड करने में ज्यादा एनर्जी खर्च होती है। इसके लिए आप ऐड ब्लॉकर इंस्टॉल कर सकते हैं। इससे बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी।
3. ईमेल सेटिंग्स पर ध्यान दें
ईमेल भी बैटरी पर ज्यादा असर डालती है। अगर आप एकसाथ बहुत सारे ईमेल अकाउंट यूज करते हैं या बहुत से ईमेल रिसीव करते हैं तो ज्यादा डेटा इस्तेमाल होता है। पुश नाम की टेक्नॉलजी के जरिए आपको तुरंत ताजा ईमेल्स का नोटिफिकेशन मिलता है।
पुश की वजह से ज्यादा बैटरी इस्तेमाल होती है, क्योंकि यह हमेशा नए मेसेज का इंतजार करता रहता है। इसलिए अगर आपको बहुत ईमेल आते हैं तो आपकी बैटरी भी ज्यादा इस्तेमाल होती होगी
4. स्ट्रीमिंग के बजाय डाउनलोड किया म्यूजिक प्ले करें
आजकल गाने सुनने के लिए ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप इस्तेमाल करने का चलन बढ़ रहा है। ये सुविधाजनक तो हैं, मगर बैटरी भी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। वायरकटर के टेस्ट में वाई-फाई पर 2 घंटों तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग करने पर 10 प्रतिशत बैटरी इस्तेमाल हुई। मोबाइल पर डाउनलोड किया गया यही म्यूजिक 2 घंटों तक प्ले करने पर सिर्फ 5 फीसदी बैटरी खर्च हुई। अच्छी बात यह है कि कुछ ऐप आपको गाने डाउनलोड करके ऑफलाइन प्ले करने की भी सुविधा देते हैं।
5. वाई-फाई सिग्नल कमजोर हो तो ऑफ कर दें
आपने देखा होगा कि जिस जगह पर वाई-फाई या मोबाइल नेटवर्क कमजोर होता है, वहां पर बैटरी जल्दी खत्म होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ज्यादा एनर्जी सिग्नल ढूंढने में खर्च हो जाती है। बेहतर कनेक्शन ढूंढने की कोशिश करें। अगर वाई-फाई कमजोर है तो मोबाइल डेटा यूज़ करें।

दो हजार के नोट से आई नई मुसीबत, जानेंगे तो लुटने से बच जाएंगे

आम लोगों पर नोटबंदी भारी पड़ती जा रही है। एटीएम और बैंकों में पहले तो पुराने नोट बदलवाने के लिए मारामारी मची थी लेकिन अब 2000 के नए नोट पर भी लूट शुरू हो गई है। इस नोट पर कुछ दुकानदारों ने लूट का नया तरीका निकाला है।
हिमाचल में 2000 के नोट पर अवैध कमीशन वसूली का मामला सामने आया है। छुट्टे के लिए दुकानों में कमीशन का खेल शुरू हो गया है। 2000 के छुट्टे के बदले 1800 या 1900 रुपये ही लौटाए जा रहे हैं।
ऐसा ही मामला हिमाचल के बिलासपुर के स्वारघाट में आया है। यहां कारोबारी से दो हजार के छोटे नोट मांगने पर 100 रुपये कमीशन काट लिया। जब ग्राहक ने दुकानदार से इसका विरोध किया तो उस समय दुकानदार ने सौ रुपये वापस दे दिए, मगर बाद में रंजिशन बाजार में उसकी पिटाई कर दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि स्वारघाट बाजार में छोटे नोटों का टोटा होने से कारोबारी जमकर कमीशन का अवैध धंधा चला रहे हैं। इसमें लोगों से दो हजार का छुट्टा देने के नाम पर 100 से 200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। कारोबारी दो हजार के नोट के छुट्टे के बदले लोगों को 1800 और 1900 थमा रहे हैं।
पुलिस को दी शिकायत में टाली-जकातखाना पंचायत गांव टिक्कर के भगतराम ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व भी उपरोक्त दुकानदार के पास दो हजार के नोट के छुट्टे लेने गए तो उसने 1900 रुपये वापस किए। जब पूछा कि इसमें 100 रुपये कम हैं तो उसने कहा कि सौ रुपये पैसे छुट्टे करवाने का कमीशन है।
दुकानदार ने कहा कि हम सभी से छुट्टे पैसे लेने पर 100 रुपये कमीशन लेते हैं। काफी बहस के बाद उसने कमीशन नहीं लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उस दिन से दुकानदार उससे रंजिश रख रहा था। सोमवार दोपहर जब वह बाजार में खड़ा था तो दुकानदार ने उन्हें गले से पकड़ा और गालीगलौज करने लगा। कारोबारी घसीटता हुआ दुकान में ले जाने लगा, मगर किसी तरह मौके पर अन्य लोगों ने बीचबचाव कर उन्हें बचाया।
डीएसपी नयनादेवी हेडक्वार्टर बलदेव दत्त शर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले के संबंध में स्वारघाट पुलिस थाना में शिकायत आई है। मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है, जबकि अन्य पहलुओं की छानबीन की जा रही है। कहा कि नोट छुट्टा करने की एवज में कमीशन का धंधा करने वालों को बखशा नहीं जाएगा।

Wednesday, 14 December 2016
2जी नेट पैक रिचार्ज कराकर ऐसे पाएं 3जी स्पीड

नई दिल्ली। क्या आप 2जी डाटा प्लान इस्तेमाल करते हैं? क्या आपको 2जी में अपने मनमुताबिक स्पीड मिल जाती है? अगर नहीं, तो हम आपकी समस्या का समाधान लाएं हैं। हम जानते हैं कि हर कोई 3जी और 4जी जैसे महंगे डाटा पैक्स अफोर्ड नहीं कर सकता है। इसके लिए हम आपको आज एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसके जरिये आप 2जी डाटा पैक में 3जी की स्पीड का लाभ उठा पाएंगे। तो चलिए आपको इस ट्रिक के बारे में बता दें।
ऐसे उठाएं 2जी डाटा पैक में 3जी की स्पीड का लाभ
1. सबसे पहले स्मार्टफोन के मेन्यू पर जाएं और फोन सेटिंग्स ओपन करें।
2. यहां आपको Wireless and Network के नीचे More ऑप्शन दिखाई देगा।
3. इसके बाद Mobile Networks पर क्लिक करें।
4. यहां आप सिम कार्ड सेलेक्ट करें यानि जिस भी सिम से आप 3जी डाटा चलाना चाहते हैं या फिर जिसमें आपका 2जी डाटा प्लान एक्टिव है उसे सेलेक्ट करें। ये ट्रिक केवल डुअल डिवाइस के साथ ही अपनाई जा सकती है।
5. इसके बाद Network Mode को टैप कर इसे ऑन कर दें।
6. यहां आपको 3 ऑप्शन मिलेंगे एक GSM only, WCDMA only और WCDMA/GSM mode
7. यहां से WCDMA Only पर टैप करें।
8. अब फोन को रीस्टार्ट करें।
9. जब आपका फोन रीस्टार्ट हो जाएगा तब आप 2जी डाटा पैक में 3जी स्पीड से ब्राउज कर पाएंगे।
नोट: आपको बता दें कि इस ट्रिक से सिर्फ ब्राउजिंग स्पीड ही 3जी होगी और डाउनलोडिंग स्पीड 2जी ही रहेगी। इसके लिए आप जिस एरिया में रहते हैं वहां 3जी नेटवर्क होना आवश्यक है।
सिर्फ 60 रुपये के यूएसबी केबल से बनाएं अपने स्मार्टफोन को कंप्यूटर

स्मार्टफोन से संबंधित कई ट्रिक्स है जो रोजमर्रा की लाइफ मे काफी अहम साबित होती हैं। लेकिन आज हम आपको USB OTG से संबंधित एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जो आपको एक बेहतर अनुभव देने में मदद करेगी। इस छोटी सी USB OTG के जरिए आप अपने स्मार्टफोन से फोटोज, वीडियोज और गाने समेत सभी डाटा को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। इनके अलावा इसके जरिए और भी कई काम किए जा सकते हैं जैसे स्मार्टफोन में कीबोर्ड, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट या स्टोरेज कनेक्ट करना। अगर आपके पास USB OTG नहीं है तो आप कहीं से भी इसे खरीद सकते हैं। इनकी शुरुआती कीमत 60 रुपये है। तो चलिए आपको बता दें कि USB OTG को प्रोफेशनल की तरह कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
1- मोबाइल से कीबोर्ड और माउस को कर सकते हैं कनेक्ट:
USB OTG के जरिए आप माउस और कीबोर्ड को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। हैंडसेट में OTG केबल लगाएं और केबल में दिए गए पोर्ट में माउस या कीबोर्ड को लगाएं। जैसे ही आप इसे प्लग इन कर देंगे आपको स्मार्टफोन पर एक कर्सर दिखाई देगा। जिसे माउस के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है।
2- एक्सटर्नल हार्ड डिस्क को स्मार्टफोन से करें कनेक्ट:
आप एक्सटर्नल हार्ड डिस्क को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर मोबाइल डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं। ये आपके लिए एक अलग एक्सपीरियंस होगा।
3- स्मार्टफोन से कनेक्ट करें गेम कंट्रोलर:
आपको बता दें कि आप गेमपैड को भी स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। गेमपैड को USB OTG के जरिए कनेक्ट करके आप गेम भी खेल सकते हैं। जैसा आप प्ले स्टेशन या फिर कंप्यूटर मे खेलते हैं।
कैसे पता लगाएं की आपका फोन USB OTG सपोर्ट करता है या नहीं?
वर्तमान में जो भी स्मार्टफोन बनाए जा रहे हैं वो सभी USB OTG का सपोर्ट करते हैं। डिवाइस के पैकेजिंग पर भी इसके बारे में लिखा होता है। अगर पैकेजिंग में भी नहीं दिया गया है तो आप ऑनलाइन जाकर अपने फोन की स्पेसिफिकेशन्स देख सकते हैं। अगर कनेक्टिविटी में USB OTG सपोर्ट लिखा है तो आपका फोन इसे सपोर्ट करता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)